Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

संजय दत्त के बेटे शाहरान की हाइट हो गई है पापा के कंधे के बराबर, क्यूटनेस देख फैन्स ने कही ये बात

Spread the News

मुंबई। इन दिनों हर तरफ बॉलीवुड के स्टार किड्स के चर्चे हो रहे हैं। चाहे वह अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन हों या सैफ अली खान का बेटा तैमूर। बॉलीवुड का एक और स्टार किड है जो लाइमलाइट से दूर रहता है लेकिन दिखने में बेहद टैलेंटेड होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी है।

हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और मान्यता दत्त के बेटे शाहरान की। संजय दत्त बॉलीवुड के बहुत ही सफल अभिनेता रहे हैं। एक्शन हो या रोमांस या कॉमेडी संजय ने हर तरफ  अपना जलवा दिखाया है. लुक्स के मामले में भी संजय बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।

संजय के बेटे शहरान को देखकर लगता है कि वह बड़ा होकर अपने पापा जैसा ही हैंडसम होगा। शाहरान कराटे का अभ्यास करता है। हाल ही में संजय दत्त ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि शाहरान ने ‘फुल स्प्लिट’ कर लिया है और यह उनके लिए गर्व की बात है।

बता दें कि संजय दत्त ने तीन शादियाँ की थीं। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा और दूसरी रिया पिल्लई थीं। इसके बाद संजय ने 2008 में मान्यता से शादी कर ली। मान्यता से उनके दो बच्चे बेटी इकरा और बेटा शाहरान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments