Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

आसाराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कहा खुदकुशी कर लूंगा …

Spread the News

नई दिल्ली। आसाराम को गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने एक और महिला से रेप के आरोप में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 4 साल पहले भी जोधपुर कोर्ट ने यूपी की एक नाबालिगा से रेप के मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से वह जोधपुर की जेल में बंद है। आसाराम को गिरफ्तार करना बेहद मुश्किल काम था। आसाराम को गिरफ्तार करने के बाद ही उसकी तमाम करतूतों से पर्दा उठना शुरू हो गया।

21 अगस्त 2013 को जोधपुर वेस्ट के डिप्टी कमिश्नर अजय लांबा के ऑफिस में दिल्ली पुलिस की टीम के साथ एक नाबालिगा लड़की पहुँची । जो आसाराम पर रेप करने का आरोप लगा रही थी। लड़की ने बताया कि मनई गांव स्थित आश्रम में 15 अगस्त की रात उसका रेप हुआ था।

अधिकारियों को लड़की पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन लड़की आश्रम के हर एक हिस्से के बारे में बताने लगी तो डिप्टी कमिश्नर के सामने क्राइम सीन क्रिएट हो गया। कमिश्नर ने सोचा कि जोधपुर से 38 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम पर गए बिना कोई कैसे उसके बारे में इतने अच्छे से जान सकता है।

इसके बाद जोधपुर पुलिस आसाराम के खिलाफ CrPC की धारा 342, 376, 354 (A), 506, 509 व 134 के तहत पोक्सो की धारा 8 व जेजेए की धारा 23, 26 में केस दर्ज करती है। IPS अजय लांबा ने जोधपुर वेस्ट की ACP चंचल मिश्रा को कॉल किया और उन्हें इस केस का इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर बना दिया

पूछताछ के लिए आसाराम को अरेस्ट करने का फैसला लिया गया। 27 अगस्त को समन भेजकर उसे 30 अगस्त को जोधपुर में गिरफ्तारी देने के लिए कहा गया था, लेकिन तय तारीख को आसाराम वहां नहीं पहुंचा।पुलिस ने खुद आश्रम जाकर आसाराम को गिरफ्तार करने का फैसला किया ।

आसाराम बार-बार लोकेशन चेंज कर रहा था। अचानक पुलिस को उसके इंदौर में होने की जानकारी मिली। 5 अधिकारियों की टीम जल्द राजस्थान से इंदौर के लिए रवाना हो गई।

वहाँ पहुंचे तो MP पुलिस आश्रम के चारों तरफ तैनात थी।वहां आसाराम का प्रवचन चल रहा था। सामने करीब 4 हज़ार भक्त बैठे थे। पुलिस को देखते ही आसाराम बोलने लगा देखो ये लोग आ गए हैं। ये लोग मुझे अरेस्ट करके ले जाना चाहते हैं। क्या आप मुझे ले जाने दोगे?’

भीड़ चिल्ला कर कह रही थी कि नहीं बाबा को नहीं ले जाने देंगे। इस दौरान बहुत कुछ हुआ । आसाराम धमकी देने लगा।मुझे छोड़ दो वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा।आसाराम पुलिस के गुस्से को शायद भांप गया था। परन्तु आसाराम की एक ना चली और बिना देर किए पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments