Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

रोज़ा इफ्तार पार्टी हमारी सांझी विरासत का प्रतीक और गंगा जमनी सभ्यता की पहचान है: सुशील रिंकू

Spread the News

वसीम सलमानी ने किया बस्ती शेख में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

जालंधर ।  समाजसेवी वसीम सलमानी के आवास बस्ती शेख मैं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी लीडर सुशील कुमार रिंकू, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नासिर सलमानी, ऑल पंजाब जमात ए सलमानी ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी आबिद हसन सलमानी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के एमपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने वाले वसीम सलमानी को मुबारकबाद रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा की रोजा इफ्तार पार्टी हमारी सांझी विरासत का प्रतीक और यह न केवल गंगा जमुनी सभ्यता की पहचान है बल्कि इसके प्रचार-प्रसार का सबसे अच्छा माध्यम भी है।
सुशील रिंकू ने कहा कि इस समय देश को नफरत की नहीं बल्कि शांति और भाईचारे को आम करने की जरूरत है। कुछ लोग नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं जिसे आम आदमी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।
सुशील रिंकू ने कहा कि हमारा सपना है कि सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुलकर मनाए यही हमारे पंजाब की पहचान है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लीडर बारी सलमानी, नदीम सलमानी, वाजिद सलमानी, जाकिर सलमानी, ईदगाह कैंट के प्रधान मोहम्मद सुलेमान, फुरकान सलमानी, इरशाद प्रधान, नसीम सलमानी, तंजीम सलमानी व अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments