सभी मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई का विशेष प्रबन्ध कराने को लेकर किया शुक्रिया अदा
नई दिल्ली। ज़मज़म फाउंडेशन के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सदस्य श्री शमीम अहमद ने आज दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय जी से विशेष मुलाकात कर उनका आभार वयक्त किया। पंजाब टाइमज न्यूज को जानकारी देते हुए श्री शमीम अहमद ने बताया कि उन्होंने दिल्ली की मेयर श्रीमती ओॅबराय जी को एक पत्र लिखा था जिसमें रमजान उल मुबारक के पवित्र दिनों में साफ- सफाई समेत दिल्ली के सभी मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई का विशेष प्रबन्ध कराने का आग्रह किया था । जिस पर कार्यवाही करते हुए मेयर साहिबा ने सिविक सेन्टर में दिल्ली नगर निगम के सभी जोनों के अधिकारियों की एक बैठक करके पवित्र रमज़ान मुबारक के दिनों में सफाई का विशेष प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी मेयर जनाब आले मौहम्मद इक़बाल साहब भी मौजूद थे।



