Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रदेश के मजदूरों के अधिकारों और उनके समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम “हक की आवाज़” ट्रस्ट की ओर से जनता दल युनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम को सौंपा गया मांगपत्र

Spread the News

.
मांगपत्र में निम्न चार मांगे रखी गई हैं

1.किसी कारणवश किसी के साथ कोई हादसा हो जाता है या मृत्यू हो जाता है तो उस के शव को उनके परिवार तक भेजने के लिए एंबुलेंस का व्यवस्था किया जाए।
2. जो प्रवासी मजदूर पंजाब में किसी अन्य राज्य से कार्य करने आते हैं यदि उनकी किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उनका शव उनके घर तक पहुंचाने का कार्य राज्य सरकार करें क्योंकि कई बार उनका सभी उनके घर तक नहीं पहुंच पाता है क्योंकि यह आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं या मजदूर मालिकों या संबंधित प्रशासन अधिकारी को यह दिशा निर्देश दें कि मृत मजदूर का शव उनके राज्य व उनके परिवार तक पहुंचाएं।
3. कई बार प्रवासी मजदूरों के परिवार में कोई घटना हो जाती है या किसी कारण उन्हें अपने घर वापस लौटना पड़ता है ऐसे में मालिकों द्वारा प्रवासी मजदूरों की मजदूरी नहीं दी जाती है वह मना कर देते हैं और यह कह कर टाल देते हैं कि बाद में आ कर लेना अब यदि व्यक्ति को आपदा प्रसिद्धि में अपने घर जाना पड़े तो ना उसके पास पैसे होते हैं और ना ही वह मजदूरी लेने वापस पंजाब आ पाता है इसलिए कृपया आप निर्देशित करें कि किसी भी मजदूर की मजदूरी ना मर पाए उसे उसका मेहनत मजदूरी तत्काल उसके मालिक प्रदान करें।
4. यदि प्रवासी मजदूरों के साथ बर्बरता होती है मजदूरों की मजदूरी नहीं दी जाती है मजदूरों का शोषण किया जाता है यदि उन्हें न्यूनतम मजदूरी से कम दिया जा रहा है या उनकी मृत्यु होने के बाद उनका शव उनके घर नहीं पहुंच पा रहा है तो ऐसी परिस्थिति के लिए मजदूर हेल्पलाइन नंबर जारी की जाए जिसमें सभी अधिकारी पुलिसकर्मी व सरकार के लोग जुड़े हैं जिससे कि तत्काल प्रवासी मजदूरों की मदद की जा सके।
इस मौके पर “हक की आवाज़ ट्रस्ट” के चेयरमैन सज्जाद आलम, सद्दाम हुसैन, नौशाद आलम, तारिक अनवर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments