Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले मुसाफिरों पर दर्जन भर शरारती तत्वो द्वारा हमला किया जाना शर्मनाकः मोैलाना अनवर अमृतसरी

Spread the News

प्रशासन आरोपियों को ग्रिफ्तार कर जल्द सख्त कारवाही करेः नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट

केंद्र सरकार को चाहिए कि पूरे मामले पर कड़ी कारवाही के निर्देश जारी करे

Svg%3Eनई दिल्ली/ जैपुर। राजस्थान के कोटा में बस में सवार पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले मुसाफिरों पर दर्जन भर  (शरारती तत्वों) ने जै श्री राम के नारे लगाते हुए पहले बस को घेरा फिर पथराव करके उन पर कातिलाना हमला किया। जिस में बहुत से हज पर जाने वाले मुसाफिर जख्मी भी हो गये हैं। बस के कंडक्टर को भी काफी चोटे आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम की नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी, नदवी ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

Svg%3E

मोैलाना अमृतसरी ने मीडीया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना की सम्पूर्ण रूप से नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के समूह पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निंदा करते हैं। शरारती तत्वों द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियों के साथ यह शर्मनाक हरकत किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है। राजस्थान प्रशासन को चाहिए कि जितनी जल्दी संभव हो आरोपियों को ग्रिफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सज़ा दे।

मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि इस देश में अमन- कानून वयवस्था ओैर भाईचारा बना रहे। क्योंकि जिस इलाके में यह घटना हुई है एक दिन पूर्व वहां भाजपा के नेता टी राजा ने अपने भाषण द्वारा माहोैल में एक विशेष समुदाय के खिलाफ ज़हर घोला था। यह पूरा घटनाक्रम उसी से प्रेरित लगता है। केंद्र सरकार को चाहिए कि पूरे मामले पर कड़ी कारवाही के निर्देश जारी करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments