पटियाला,फीरजपुर, जालंधर एवं करतारपुर आदि में प्रतिनिधिमंडल बिना भेद-भाव एव समुदाय पहुंचाई राहत सामग्री
लुधियाना। मोैलाना महमूद असअद मदनी अध्यक्ष जमीयत उलेमा ए हिंद एवं मोैलाना अली हसन मजाहिर अध्यक्ष जमीयत उलेमा संयु्कत पंजाब की अगुवाई में इन दिनों सैलाबी पानी से प्रभावित पंजाब के विभिन्न जिलों पटियाला,फीरजपुर, जालंधर एवं करतारपुर आदि में राहत पहुंचाने एवं राशन वितरन का कार्य हो रहा है। पिछले दिनों मुफ्ती मुहम्ममद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना एवं अध्यक्ष जमीयत उलेमा ए लुधियाना के नेतृतव में जमीयत उलेमा ए लुधियाना का एक प्रतिनिधिमंडल पटियाला के गोपाल कालोनी, गोविंद बाग ओैर बोत मंदिर आदि विभिन्न स्थानों पर पहुंचा एवं बिना किसा भेद- भाव जात-पात लोगों को उन के घर पहुंच कर राशन वितरित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलेमा ए लुधियाना के 20 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। जिन में प्रवेज़ आलम अध्यक्ष मुन्तजिमा कमेटी मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग , मुहम्मद सादैन,हाजी मुहम्मद आबिद, तहसीन मलिक, हाजी मुहम्मद अनसार, मुहम्मद मुस्तफा,शाहरुख एवं मुहम्मद अफजल आदि के नाम जिक्रयोग है।



