Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

गणतंत्र दिवस पर राम रहीम को मिली विशेष छूट, पैरोल में और बढ़ोतरी

Spread the News

नई दिल्ली, 26 जनवरी | हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के कैदियों की सजा में 30 से 60 दिनों की विशेष छूट की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, जिन दोषियों को उम्रकैद समेत 10 साल या उससे ज्यादा की सजा हुई है, उन्हें 60 दिन की छूट दी जाएगी, जबकि 5 साल से ज्यादा और 10 साल से कम की सजा वाले कैदियों को 45 दिन की राहत दी गई है।

Ram Rahim renames daughter Honeypreet as

इसी फैसले के तहत डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल 10 दिन बढ़ा दी गई है। राम रहीम पहले से ही 50 दिन की पैरोल पर बाहर हैं और अब इसे बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है और अब डेरा प्रमुख 2 महीने के लिए जेल से बाहर रहेंगे। यहां बता दें कि राम रहीम 20 जनवरी को 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।

आपको बता दें कि यह छूट उन सभी दोषियों को भी दी जाएगी जो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पैरोल पर हैं या जेल से छुट्टी पर हैं। बशर्ते कि उनकी पैरोल या फर्लो अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें शेष सजा काटने के लिए एक निश्चित तिथि पर संबंधित जेलों में आत्मसमर्पण करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments