चंडीगढ़/लुधियाना, 26 जनवरी | देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में झंडा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूरे पंजाबवासियों को एक खुशखबरी भी दी।
सीएम मान ने कहा कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली हैं। मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा कि हालांकि मैंने अभी तक पता नहीं किया है कि लड़का होगा या लड़की, उन्होंने कहा कि किसी को भी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो भी बच्चा आये वह स्वस्थ होकर आये क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा वरदान है। उन्होंने सभी से अपील भी की कि किसी को पता नहीं करवाना चाहिए कि लड़की है या लड़का, सीएम मान ने कहा कि नारी शक्ति की अवधारणा को पंजाब सरकार बहुत बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।




