Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतपाल के लिए राजस्थान में छापेमारी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the News

जयपुर। संतपुरा गांव में छिपे वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह के फरार होने की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार-गुरुवार की रात छापेमारी की। हालांकि अमृतपाल को मौके पर गिरफ्तार नहीं किया जा सका। लेकिन पंजाब पुलिस ढाणी निवासी हरदीप सिंह पुत्र छिंदा सिंह को अपने साथ ले गई। सूत्रों का कहना है कि इस युवक के साथ अमृतपाल की फोटो वायरल हुई है।

अमृतपाल सिंह के संतपुरा में एक ढाणी के पास छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के नेतृत्व में मोर्चा बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि 25-30 स्कॉर्पियो वाहनों का काफिला संतपुरा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित ढाणी पहुंचा।

अमृतपाल के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में छिपे होने के शक में पंजाब पुलिस ने राज्य की सीमा पर नाकाबंदी कर दी है। दोनों राज्यों की सीमाओं पर अमृतपाल और उसके साथियों की फोटो चिपका दी गई है। संगरिया थाने के संतपुरा गांव के पास आज सुबह पंजाब, हरियाणा व संगरिया पुलिस ने एक ढाणी में छापेमारी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments