Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Spread the News

तरनतारन/दयालपुरा। यहां एक भयानक घटना सामने आई है। गांव घुरकविंद में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक सुखपाल सिंह उर्फ ​​पालू की पत्नी बेअंत कौर ने बताया कि उसका पति गांव के बाहरी इलाके में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई गुरनाम सिंह के बेटे गुरप्रताप सिंह को पति के अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का शक था और कुछ दिन पहले मामूली झगड़ा हो गया था।

इस झगड़े के बाद गांव के जिम्मेदारों ने राजीनामा करवा दिया। उसके बाद भी गुरप्रताप सिंह उसके पति से रंजिश रखता  था। मंगलवार को जब उसका पति अपनी दुकान पर ट्राली का टायर ठीक कर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर आए गुरप्रताप सिंह ने उसके पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया। वह अपने पति को सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना कच्चा पक्का के मुखिया मुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रताप सिंह को नामजद किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। कच्चा पक्का थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments