Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता: छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा!

Spread the News

जालंधर, 11 फरवरी | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की बुद्धि और सामान्य ज्ञान में सुधार पर जोर देना था। यह कार्यक्रम प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज की उपस्थिति में संपन्न हुआ। क्विज़ मास्टर्स ने बहुत ही इंटरैक्टिव तरीके से क्विज़ का संचालन किया और टीमों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने पूछे गए प्रश्नों का कुशलतापूर्वक उत्तर दिया। क्विज में इंग्लिश, साइंस, इंक्रेडिबल इंडिया, कंप्यूटर ,रैपिड फायर ,स्पिन द व्हील, हेल्पलाइन नंबर्स राउंड, ऑडियो विजुअल राउंड में प्रश्न पूछे गए।

Svg%3E

गलत उत्तर देने पर दर्शकों को भी भाग लेने का मौका मिला।
क्विज में चार टीमों में दूसरी और तीसरी के 16 विद्यार्थियों ने और चौथी पांचवी के भी 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परिणाम
दूसरी और तीसरी में
प्रथम मिनी मास्टर्स टीम
द्वितीय वंडर विजार्ड टीम
तृतीय स्मार्टी स्टार्स टीम रही।

चौथी और पांचवी
में प्रथम ब्रेनी बडिज़ टीम द्वितीय वंडर विजार्ड
तृतीय स्मार्टी स्टार्स टीम रही।
विजेता टीमों को प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

क्विज की तैयारी कोऑर्डिनेटर-
अमिता, गार्गी, कविता व रश्मि भल्ला की देखरेख में दूसरी से पांचवीं कक्षा के अध्यापकों के द्वारा करवाई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments