नयूज़ डैसक, 11 फरवरी| गत 4 फरवरी को मोआज़ बिन जबल में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में अल-फारूक़ पब्लिक स्कूल के कई बच्चों ने इनाम जीता। ये क्विज़ कंपीटीशन विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश, सामान्य ज्ञान और अल्लामा शिबली नोमानी के जीवन परिचय पर आधारित था। समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
सभी ने अल-फारूक़ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डा मोहम्मद ज़ीशान को बधाई दी तथा भविष्य में स्कूल से ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा की। डा मोहम्मद ज़ीशान इस समारोह में मुख्य वक्ताओं में भी शामिल थे उन्होंने शिक्षा और समाज से जुड़ी कई समस्याओं की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। अंत में मोआज़ बिन जबल की पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की आशा भी की।




