Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

गोल्डन टेंपल पहुंचे पंजाबी गायक मलकीत सिंह : इंडस्ट्री को सलाह देते हुए कहा- बिना प्रमोशन के भी श्री दरबार साहिब माथा टेकने आएं

Spread the News

अमृतसर, 31 जनवरी| पंजाबी सिंगर मलकीत सिंह ने इंडस्ट्री को सलाह दी है कि कभी कभी बिना प्रमोशन के भी श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आना चाहिए। मलकीत सिंह श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने आए थे।

तूतक तूतिया फेम मलकीत सिंह इंडिया आने के बाद नए साल में पहली बार श्री दरबार साहिब आए। उन्होंने बताया कि जब तक वो श्री दरबार साहिब नही आते तो उन्हें अपने इंडिया आने का एहसास नहीं होता।

बिना प्रमोशन के भी आए यहां

मलकीत सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब ऐसा स्थान है जहां बिना प्रमोशन के भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाउंसर्स के साथ आने की जरूरत नहीं है। लोग उनसे मिलने लाइन में आते हैं और उन्हें जब परमात्मा से मिलना हो तो हमेशा झुककर आएं। यह वो दरबार है जहां हर मुराद पूरी होती है।

श्रीं दरबार साहिब में की सेवा

मलकीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में सेवा भी की। पहले रुककर उन्होंने संकीर्तन सुना फिर वहां फर्श को धोने की सेवा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की ओर उनके साथ सेल्फी भी ली।

मलकीत सिंह का नया गाना बैसाखी से पहले आयेगा वहीं नई फिल्म लेख के टाइटल के साथ भी जल्दी ही रिलीज होने जा रही हैं। मलकीत सिंह ने कहा कि पंजाबी सिनेमा को सबको सपोर्ट करनी चाइए। अच्छे संगीत को प्रमोट करें ताकि अच्छे गाने बने और लांच हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments