Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

धुंध से घिरा पंजाब : तापमान में आ रही दिन प्रतीदिन गिरावट, आज ऑरेंज और अगले 4 दिन येलो अलर्ट रहेगा

Spread the News

पंजाब | रविवार की सुबह पंजाब में एक बार फिर धुंध देखने को मिली। अधिकतर इलाकों में बीते तीन दिनों बाद दोपहर के समय हलकी धूप खिली। इससे शनिवार अधिकतम तापमान में तो बढोतरी हुई, लेकिन रविवार सुबह के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि रविवार भी धुंध का असर रहेगा और अधिकतर जिलों में धूप ना के बराबर ही खिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। रविवार जहां पंजाब को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, वहीं आने वाले चार दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिसंबर में पंजाब के अधिकतर शहरों में बीते सालों के मुकाबले कम ठंड पड़ी है।

अमृतसर का न्यूनतम तापमान जहां 25 दिसंबर के आसपास 1 या शून्य को छू जाता है, वहीं यह इस साल अभी 4 से 6 डिग्री के बीच रह रहा है। लुधियाना की बात करें तो दिसंबर के अंतिम दिनों में यहां का तापमान 0.5 से 2 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस साल यह तापमान 4 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

वहीं जालंधर में भी बीते साल जहां तापमान 1 से 2 डिग्री के बीच रहता था। वहीं इस साल यहां का तापमान भी 4 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। अमृतसर  शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री रहा।

जालंधर शहर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार शाम अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था। लुधियाना शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार शाम अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया था। मोगा रविवार सुबह पंजाब में सबसे अधिकतम ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार शाम अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments