Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : होटल में सिलेंडर फटने से 3 कर्मचारी झुलसे, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़

Spread the News

अमृतसर | यहाँ के 5 स्टार होटल में बड़ा हादसा हो गया। होटल के किचन में सिलेंडर फट गया। किचन में मौजूद 3 कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल तीनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह घटना अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल होटल के सामने स्थित 5 सितारा होटल में घटी। बताया जा रहा है कि होटल के किचन में लंच तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे होटल में मौजूद कस्टमर और स्टाफ सहम गए। स्टाफ किचन की और भागा तो पता चला कि सिलेंडर फटा है।

हादसा इतना भयानक था कि किचन में कांच का सामन और टाइलें टूट गई। स्टाफ ने मुश्किल से घायल 3 कर्मचारियों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स का कहना है कि तीनों कर्मचारियों की हालत ठीक है। तीनों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments