राजा वडिंग के नेतृत्व में इतिहास रचेगी कांग्रेसःअखतर सलमानी
जालंधर। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अखतर सलमानी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से पूर्ण समर्थन दिया । पंजाब अध्यक्ष राजा वडिंग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है सभी को साथ लेकर चलना अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि के साथ सभी को एकता के सूत्र में पिरोए रखना ही गंगा जमुनी तहजीब कहलाती है जो हमारे बुजुर्गों की देन है पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में फ्रंट कांग्रेस पार्टी की योग्य व शिक्षित उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी की जीत के लिए भरपूर सहायता करेगा। अख्तर सलमानी ने आगे कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पंजाब अध्यक्ष राजा वडिंग के नेतृत्व में इतिहास रचेगी।
अखतर सलमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमन पसंद पार्टी है पंजाब की तरक्की आपसी भाईचारा व पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस पार्टी ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक खेती से लेकर यूनिवर्सिटी तक देश को कंप्यूटर युग में लाने वाली कांग्रेस पार्टी घटिया सोच रखने वाले पड़ोसियों के दांत खट्टे करने वाली कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार चौधरी कर्मजीत कौर की जीत को बड़ी जीत बनाने का काम करें और कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक व बुनियादी मजबूती देने का काम करें ताकि कांग्रेस पार्टी नफरत फैलाने वाले वह भाईचारे को तोड़ने वाले लोगों का मुकाबला कर आपसी प्यार मोहब्बत व एकता राह पर ले चले और सभी लोग देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस मौके पर दिल्ली से आए हुए मेहमान भी मौजूद रहे जिनमें एक्स एमएलए कैंडिडेट शबनम खान, रियाज खान, विरदी जी अंबिया तोहफा,फैजुल अजीम ईमान रिजवी हैदर अली अब्दुल रहमान सलमानी वे अन्य साथी भी मौजूद रहे
पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग जी को अपना समर्थन देते पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी




