प्रतिनिधि मंडल में शाहीन ग्रुप की विभिन्न एवं मुख्य शख्सियतें शामिल
सहारनपुर। जामिया रहमत घगरोली के प्रधानाचार्या मोैलाना डाक्टर अब्दुल मलिक मुगीसी एवं मोैलाना नूर हसन साहिब को- आर्डीनेटर डीसेंट अकेडमी मुजफ्फराबाद के साथ शाहीन ग्रुप ऑफ इनस्टीच्यूट बीदर करनाटक के प्रतिनिधिमंडल की आमद हुई। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जामिया हज़रत फातिमा आलमपुर के प्रवक्ता श्री सलमान अय्यूबी ने यह जानकारी दी। श्री सलमान अय्यूबी ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल में शाहीन ग्रुप की विभिन्न एवं मुख्य शख्सियतें शामिल थीं। यह प्रतिनिधि मंडल घगरोली से होते हुए जामिया हज़रत फातिमा आलमपुर पहुंचा। यहाँ पहुंचते ही जामिया हज़रत फातिमा आलमपुर के निर्देशक मोैलाना मुफ्ती तय्यब कासमी एवं जामिया के समूह टीचर्ज़ ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।




