चंडीगढ़, 8 नवंबर | राज्य सरकार ने पंजाब में 12 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। 12 नवंबर को संत नामदेव जी का जन्मदिन है। इसलिए पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित आरक्षित छुट्टियों की सूची में यह अवकाश भी शामिल है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी साल में दो आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं।
यहां आपको बता दें कि 12 नवंबर को राज्य में राजपत्रित अवकाश नहीं है, बल्कि आरक्षित अवकाश है। इसके चलते स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक इकाइयां अन्य दिनों की तरह खुलेंगी। इन संस्थानों में कोई छुट्टी नहीं होगी।



