Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

नौजवानों के लिए नए प्लान लेकर आई पंजाब सरकार, रोजगार में मिलेगी मदद

Spread the News

जालंधर, 6 अक्तूबर : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार द्वारा आने वाले दिनों में बेरोजगार नौजवानों को मिनी बसों के रूट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार द्वारा 7-8 गांवों का रूट बनाकर मिनी बसें चलाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

नौजवानों को बिना ब्याज के फाइनांस उपलब्ध  करवाया जाएगा। निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर वह रोजाना समय पर सरकारी कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं और जनता से मिलकर उनकी शिकायतों का निवारण करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने विभाग से संबंधित फाइलों को साथ-साथ क्लीयर करते हैं और कोई भी फाइल लंबित नहीं रखी जाती है। उन्होंने कहा कि शहरों में अब विकास कार्य तेजी से शुरू होने जा रहे हैं क्योंकि बरसातों के कारण ही शहरों में सड़कें बनाने के कार्य में देरी हुई थी।

अब सड़कें भी बनाई जाएंगी और लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं शहरों में विकास कार्यों व चल रहे प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments