चंडीगढ़, 23 नवंबर। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अब वोटों की गिनती ईवीएम से की जा रही है। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आप और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।
बरनाला में 5 राउंड पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह 687 वोटों से आगे हैं।
चबेवाल में 5 राउंड पूरे हो चुके हैं। आप प्रत्याशी इशांक आगे. उन्हें 8508 वोटों की बढ़त हासिल है।
डेरा बाबा नानक में 5 राउंड हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जितिंदर कौर को 1295 वोटों की बढ़त हासिल है।
गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों को 5536 वोट मिले हैं। वह 1044 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस को 4492 वोट और बीजेपी के मनप्रीत बादल को 1015 वोट मिले हैं।



