झारखंड, 23 नवंबर। झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में जेएमएम गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। ये आंकड़ा बहुमत 41 से 9 सीट ज्यादा है। बीजेपी गठबंधन 28 सीटों पर आगे है। अन्य 2 सीटों पर वह आगे चल रहे हैं।
13 और 20 नवंबर को राज्य की 81 सीटों पर 68 फीसदी वोटिंग हुई थी। यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है।
2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली थी। तीन पार्टियों का गठबंधन था। फिर झामुमो नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। बीजेपी को 25 सीटें मिलीं।



