गुरदासपुर, 20 नवंबर | पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस बीच डेरा बाबा नानक में वोटिंग को लेकर कांग्रेस और आप समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की AAP सरकार गुंडागर्दी कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि AAP के सरपंच ने मुझे पीटा, वह गुंडागर्दी कर रहा था, किसी को वोट नहीं देने दे रहा था।
डेरा बाबा नानक में झड़प के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पोलिंग बूथ के पास एक घर में गैंगस्टर छुपे हुए थे। जब कांग्रेस समर्थकों ने विरोध किया तो आप समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी। वहीं, इस घटना के दौरान कुछ लोग घर से भागते भी दिखे। रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार गुंडागर्दी और मनमानी कर रही है।



