Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

आज पेश होगा पंजाब का बजट, महिलाओं के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

Spread the News

चंडीगढ़, 5 मार्च | पंजाब सरकार की ओर से आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा। पंजाब विधानसभा में 1 से 15 मार्च तक बजट सत्र चल रहा है। आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सुबह 11 बजे पंजाब का बजट पेश करेंगे।

लोकसभा चुनावों से पहले यह बजट काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें जनता के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा नए मोहल्ला क्लीनिक खोलने की भी घोषणा कर सकते हैं। वहीं, दूसरे राज्यों द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद पंजाब की महिलाओं की उम्मीद और भी बढ़ गई है। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र को भी बजट में अहम जगह मिल सकती है, किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है। इसलिए प्रदेश भर के लोगों की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो पिछले दिनों दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी बजट पेश किया है, जिसमें महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महिना देने का ऐलान किया गया है।

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा को संबोधित किया। इस बीच विपक्ष और मुख्यमंत्री के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को अपील की कि विरोधियों को सत्र बीच में छोड़ कर नहीं जाने दिया जाएं। इस पर विपक्ष नाराज हो गया और सत्र में तीखी बहस हुई। इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा किया, जिसके चलते वह अपना भाषण भी पूरा नहीं कर सके थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments