शाबान रमजान की तैयारी का महीना है : मौलाना हकीम अकमल यजदानी
लुधियाना 5 मार्च। कारी मुहम्मद नदीम अध्यक्ष अंजुमन बज़्मे हुसैन, प्रधान सरफराज कुंदनपुरी और प्रधान गुलाब अध्यक्ष मस्जिद हजरत अली आशियाना कॉलोनी आदि के प्रयासों से अंजुमन बज़्मे हुसैन के संरक्षण में राजौरी गार्डन जसियां रोड पहलवान डेरा लुधियाना में एक भव्य इजलास का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने क्रमशः ने की। मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जिला पटियाला व प्रवक्ता मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने निज़ामत के कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी मुहम्मद नदीम अध्यक्ष अंजुमन बजमे हुसैन की तिलावत ए कुरान द्वारा हुई ,जबकि कारी मुहम्मद फैसल रशीदी लखनवी ने अपने मंत्रमुग्ध स्वर में नातिया कलाम पेश किया और दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं।
मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने अपने भाषण में कहा कि हमें अल्लाह के रसूल का सच्चा अनुयायी बनना होगा और यह काम केवल इश्क-ए-नबी के जुबानी नारों और दावों से नहीं होगा, बल्कि इसके लिए हमें पैगंबर की शिक्षाएं और निर्देशों पर अमल करना होगा। हमारे । आपने कहा कि एक मुसलमान के लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती कि वह अपना पूरा जीवन अल्लाह और उसके पैगंबर की आज्ञापालन में बिताए और परिणामस्वरूप उसे कयामत के दिन सभी प्रकार की इज्जतें एव बुलंदीयां प्राप्त हों।
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने कहा कि अल्लाह के करीब जाने के लिए हमें इस्तिगफार, दान में भाग लेना और कुरान की तिलावत जैसे अच्छे काम प्राथमिकता के आधार पर करने होंगे और पापों और नकारात्मकता से बचने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा।
मौलाना हकीम अकमल यजदानी और मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी ने कहा कि हमें शाबान के इस महीने को अपने पैगंबर की तरह रमजान की तैयारी के तरीके से बिताना चाहिए और हमें धीरे-धीरे रमजान से पहले अपने अच्छे कामों को बढ़ाना चाहिए, ताकि रमजान के कीमती लमहों को हम सही रूप से खर्च कर सकें। एवं रमजान उल मुबारक की बरकतें हासिल कर सकें।
रात करीब बारह बजे शाही इमाम पंजाब की दुआ के साथ इजलास का समापण हुआ। कार्यक्रम में मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी, मुफ्ती मुहम्मद रिजवान, आरडी शर्मा वरिष्ठ नेता अकाली दल, मुहम्मद इरफान खजांची, अब्दुल खालिक, तनवीर शामिल थे। राजौरी गार्डन, तहसीन राजौरी गार्डन, कारी जिया-उल-रहमान, कारी बिलाल, कारी तनवीर, कारी अहमद, नूर मुहम्मद, हाफिज फिरोज और हाफिज फहीम आदि के नाम शामिल हैं।




