नई दिल्ली,2 अक्तूबर। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर फरवरी में तीन अलग-अलग दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ये छुट्टी वोटिंग वाले दिन रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी
इससे पहले 3 फरवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। दरअसल, देश में सोमवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस संबंध में सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। जिसके चलते सभी सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होगा। कुछ जगहों पर बैंक भी बंद रहेंगे। मां सरस्वती की पूजा के बाद स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी को नगरीय निकाय का चुनाव होना है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। इसके चलते 17 और 20 फरवरी को चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य में 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वोट पड़ने हैं। हालाँकि, इस दिन रविवार होने के कारण अलग से सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।



