Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मां-बेटा कोठी किराए पर लेकर करवाती लड़कियों से जिस्मफिरोशी- ग्राहक ऑनलाइन करते थे डीलिंग, काबू

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस ने देह व्यापार का काम करने वालों पर सख्त एक्शन लिया है। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने कॉलेज रोड पर रेमंड शोरूम के पास बनी कोठी में दबिश दी। छापामारी के दौरान पुलिस को 5 महिलाएं और 2 व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले।

मिली जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान पुलिस ने 2 दलालों को गिरफ्तार किया, जो कोठी में लड़कियों से देह व्यापार करवाते थे। दोनों आरोपी मां-बेटा हैं। ग्राहकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेज कर उन्हें बुक किया जाता था। करीब 600 रुपए से 4 हजार तक लड़कियों की बोली लगाई जाती है।

ACP जगरूप कौर बाठ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। सिविल लाइन स्थित कोठी में गलत काम हो रहा है। आरोपियों ने यह कोठी किराए पर ली हुई थी। पुलिस ने पुख्ता जानकारी के बाद मौके पर रेड करके दलालों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम अनीता वोलटर निवासी इंद्रापुरी और उसका बेटा अमन वोलटर है। आरोपियों से पुलिस को 500 रुपए कैश और 92 कंडोम मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments