Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के सलाहकार समिति का गठन, समस्याओं को पहुँचाएंगे सरकार तक

Spread the News

पटना। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के बिहार प्रदेश संयोजक कुणाल कुमार की संतुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना व राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी की अनुशंसा पर बिहार प्रदेश सलाहकार समिति का गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना जी का मानना है कि गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारो की समस्याओ पर शासन और प्रशासन ध्यान नही देता। आज समाचार कवरेज के दौरान तमाम तरह की समस्याओ का पत्रकारों को सामना करना पड़ता है। इन समस्याओ के निराकरण के लिए ही संगठन ने इस समिति का गठन किया है।

इस समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। संगठन के संयोजक आर सी श्रीवास्तव जी ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में पत्रकारों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनका निराकरण के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है एवम संगठन आशा करता है कि यह समिति बिहार के पत्रकार साथियों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उसके निराकरण का प्रयास करेगी और पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

उन्होंने पत्र में यह लिखा है कि इस कमेटी की अनुशंसा पर ही बिहार में जिले स्तर व मंडल स्तर की कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। वही इस कमेटी में बिहार के मीडिया के क्षेत्र से कई दिग्गज शामिल किए गए है। बिहार के प्रख्यात पत्रकार, कवि एवम राजभाषा विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य अशांत भोला, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, मधूप मणि पिक्कु, निखिल के डी वर्मा, अश्वनी कुमार, अकबर ईमाम, प्रशांत कुमार, रूपेश रंजन सिन्हा एवम मुकुंद अग्रवाल शामिल है। इन सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। इस न्युक्ति पर जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने खुशी जाहिर कर बिहार टीम को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments