पंजाब के शाही इमाम और लुधियाना के मुफ्ती ए शहर समेत गणमान्य लोग हुए शामिल
लुधियाना,29 जनवरी। असांरी ब्रदर्ज़ प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों हाजी नौशाद आलम अंसारी अध्यक्ष मुनतजिमा कमेटी मिना मस्जिद शक्ती नगर टिब्बा रोड लुधियाना और शमशेर आलम अंसारी की देखरेख में मौलवी मुहम्मद अनस मजाहिरी लुधियानवी पिता शमशेर आलम अंसारी, मौलवी अलतमश कासमी लुधियानवी पिता हाजी मुहम्मद फुरकान खजानची जमीयत उलमा लुधियाना एवं मौलवी अब्दुर रहमान कासमी पिता हाफिज हिफ्जुर रहमान के सम्मान और स्वागत के सिलसिले में एक अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मजलिस अहरार इस्लाम हिंद व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी, मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना और संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा और पंजाब ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया । समागम का आगाज़ मिना मस्जिद एव मदरसा अरबिया तरतीलुल कुरआन मायापूरी के छात्रों द्वारा कुरान की तिलावत पेश की गई साथ ही कारी मुजाहिद उल-इस्लाम बिजनौरी इमाम और खतीब मदीना मस्जिद गुलाबी बाग की नात-पाक से हुआ। जबकि निजामत के फर्ज को कारी मुहम्मद मुस्तकीम इमाम-खतीब मिना मस्जिद शक्ती नगर ने अजांम दिया।
मौलाना मुहम्मद उस्मानी रहमानी लुधियानवी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि फितनों और पापों के इस युग में उलमा ए किराम का अस्तित्व हमारे लिए किसी महान नेमत से कम नहीं। उन्हीं द्वारा सही दीनी रास्ते तक हमारी पहुच संभव होती है एवं शरीयत और सुन्नत से अलग राहें हमारे सामने खुली होती हैं।
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने तीन फुज़ला के एक साथ मजाहिरुल उलुम और दारुल उलूम जैसे संस्थानों से फारिग होने इस घटना को लुधियाना शहर और इसके निवासियों के लिए शुभ बताया, उन्होंने कहा कि यह शहर लम्बे समय तक इलम- उलमा का केंद्र रहा है और दीन- हुर्रियत से संबंधित बड़ी महान यादें जुड़ी हुई हैं।
रात करीब दस बजे शाही इमाम पंजाब की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर 600 से अधिक शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिन में मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना,डॉ. इदरीस ऐल बलाक, मुस्तकीम अहरारी, मुफ्ती अब्दुल आखिर किचलु नगर, मुफ्ती अब्दुल्ला शक्ति नगर, मोहम्मद यासीन जीजीएस नगर, कारी हसीन शान प्रॉपर्टी डीलर, हाजी निमतुल्लाह, मौलाना सरवर आलम गुलाबी बाग, हाजी अशरफ किरपाल नगर, हाजी शरीफ जालंधर, मुहम्मद निज़ामुद्दीन ट्रांसपोर्टवाले, मौलाना फ़िरोज़ शेरपुर, हाजी मुहम्मद सग़ीर राहों रोड, हाफ़िज़ मुहम्मद हाशिम राहों रोड, मुहम्मद अकरम और हाफ़िज़ मुहम्मद नाजिम मेहताम मदरसा इस्लामिया तरतीलुल-कुरान मायापुरी आदि के नाम शामिल हैं।



