मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी ने शैक्षिक प्रदर्शन पर व्यक्त की खुशी और संतुष्टि
लुधियाना,30 जनवरी। सामाजिक कार्यकर्ता मस्जिद अहमद सतजोत नगर रूप नगर की प्रबंध समिति के जिम्मेदार और जमीयत उलेमा लुधियाना के सक्रिय सदस्य और मस्जिद के अन्य अधिकारियों के प्रयासों से, एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने शिरकत की, जबकि कारी मुहम्मद इंतिजाम इमाम और खतीब मस्जिद अहमद सतजोत नगर कार्यक्रम के उद्घोषक रहे।
मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी ने कहा कि इस मस्जिद में स्थापित मकतब की शिक्षा व्यवस्था संतोषजनक है, छात्रों को तजवीद के साथ पढ़ने पढ़ाने की वयवस्था की जाती है एवं शिक्षा के साथ साथ उनकी तरबियत पर भी विशेष नजर रखी जाती है। उन्होंने कहा कि कारी मुहम्मद इंतिजाम और मस्जिद अहमद के सभी पदाधिकारी धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस मस्जिद और मकतब की व्यवस्था को बहुत खूबसूरती के साथ आगे बढ़ाया है एवं भविष्य में भी वह अपनी मस्जिद और मकतब के अधिक विकास के लिए भी कोशिश करते रहेंगे।
कारी मुहम्मद इंतिज़ार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में मुहम्मद अनस, मुहम्मद सादिक, मुहम्मद साद और छात्राओं में साहिबा, अफ्शा और सदफ ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया और मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी और अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया, जबकि अन्य छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर गुल बहार साहब के अलावा हाजी मुहम्मद शहजाद, आस मुहम्मद, नसीम अहमद और परवेज आलम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।



