Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

बचपन से एक्टर नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकाट्रिस्ट बनना चाहती थीं : प्रियंका चोपड़ा

Spread the News

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 23 साल के करियर में शोहरत का खास मुकाम हासिल किया है। महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के माता और पिता दोनों ही आर्मी डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई भी देश के कई शहरों में हुई है। प्रियंका चोपड़ा बचपन से एक्टर नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकाट्रिस्ट बनना चाहती थीं।

महज 18 साल में ही मिस इंडिया का खिताब जीतकर प्रियंका स्टार बन गईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में अपनी मेहनत की दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट फिल्म साजन मेरे सतरंगिया से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने थमिजाह नाम की पहली फिल्म की थी। इसके बाद साल 2003 में प्रियंका ने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में अहम किरदार निभाया। लेकिन इसी साल रिलीज हुई फिल्म अंदाज ने प्रियंका को हीरोइन बना दिया। अंदाज की प्रियंका चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद प्रियंका ने प्लान, किस्मत, असंभव जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2005 में आई डेविड धवन स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में प्रियंका चोपड़ा को खूब पसंद किया गया।

ये फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके साथ ही प्रियंका टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। प्रियंका चोपड़ा ने करीब डेढ़ दशक तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली ऐसी हीरोइन बनीं जिसने हॉलीवुड में लीड रोल किया है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली।

अब प्रियंका अमेरिका में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती रखा है। प्रियंका चोपड़ा अभी भी बॉलीवुड की फिल्मों में काम करती हैं। 2021 में आई फिल्म व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा ने दमदार एक्टिंग कर खूब वाहवाही लूटी थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments