Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

6 रुपए में चमकी गरीब की किस्मत – कुछ ही पलों में हुआ मालामाल

Spread the News

चंडीगढ़, 26 मई। किस्मत कब पलटी मार जाए किसी को नहीं पता। एक बार फिर 6 रुपए ने एक व्यक्ति को मालामाल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 6 रुपए की खरीदी लॉटरी से व्यक्ति का 45 हजार रुपए का ईनाम निकला है।

विजेता गुरमीत सिंह जिला फाज्लिका के अबोहर का रहने वाला है, जिसने रानी झांसी मार्केट स्थित मनोकामना लॉटरी सेंटर से लॉटरी खरीदी थी। बताया जा रहा है कि, गुरमीत सिंह ने रविवार को 10 बजे अपने बच्चों के साथ लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसी बीच दोपहर को उसे ईनाम निकलने की सूचना भी मिल गई, जिससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लॉटरी विजेता गुरमीत सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट दुकान पर काम करता है। पत्नी के कहने पर ही उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उनका 45 हजार रुपए का ईनाम निकला है। इस दौरान विजेता गुरमीत सिंह ने सभी को लड्डू भी बांटे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments