Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

पादरी के प्यार में पड़ पाकिस्तान पहुंची 43 वर्षीय महिला, कर गई बॉर्डर क्रॉस-फिर जानें क्या बनें हालात…

Spread the News

चंडीगढ़, 26 मई। एक 43 वर्षीय महिला पाकिस्तान के पादरी के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि वह बॉर्डर क्रॉस कर गई। इसी बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे काबू कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सुनीता जांगड़े नामक महिला नागपुर की रहने वाली है और 14 मई को वह कारगिल के हुंदरमन गांव से नियंत्रण रेखा पार करके आई थी। सुनीता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ छुट्टियां मनाने लद्दाख गई थी, इसी बीच वह अचानक लापता हो गई और उसका बेटा होटल में ही था।

इस दौरान जांच की गई तो बता चला महिला को कुछ समय पहले एक पादरी व जुल्फिकार नाम के पाकिस्तानी नागरिकों से बातचीत करते हुए देखा गया था। गहराई से जांच करने व फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों से पता चला कि वह पहले भी 2 बार अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश कर चुकी है लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा उसे रोक लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सुनीता ने कारगिल के बॉर्डर एरिया गांव से पाकिस्तान में प्रवेश किया था। गौरतलब है कि ये गांव अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। इस तरह बॉर्डर पार करने पर गांव के लोगों द्वारा उसे बॉर्डर करवाने में मदद की लगती है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

बता दें कि, महिला कारगिल के गांव हुंदरमन से नियंत्रण रेखा पार करके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पहुंची जहां पर पाकिस्तान रेंजर्स उसे तुरन्त हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई। फिर दोनों देशों में सम्पर्क हुआ और पाकिस्तानी अधिकारियों ने महिला को गलती से भटकी भारतीय नागरिक के रूप में पेश करके वापस लौटा दिया है।

शुक्रवार को महिला को अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले किया गया। अब सुनीता को अमृतसर दिहाती के थाना घरिंडा में हिरासत में रखा गया है। वहीं सुनिता के परिवार वालों का कहना कि महिला मानसिक तौर  पर बीमार है। वह तनाव में रहती थी।  उसके बेटे को भी वह अकेला होटल में छोड़ गई थी, जिसे बल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments