Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

3KM पीछा कर पुलिस के जवानों ने राजस्थान बार्डर से 2 हथियार तस्कर किये काबू

Spread the News

बस के पिछले हिस्से से फरार होने लगे थे आरोपी

अबोहर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान बार्डर पर इंटर स्टेट नाकाबंदी कर बस की तलाशी के दौरान 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फाजिल्का पुलिस ने उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पुलिस उनके लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।

एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि राजस्थान बार्डर एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के करीब 25 से ज्यादा पुलिस कर्मियों द्वारा नाका लगाया गया था। राजस्थान की तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहन, बस ट्रक, कारों की जांच की जा रही है। राजस्थान साइड की तरफ से एक प्राइवेट बस आई, जिसे इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस की चैकिंग को देखकर आरोपी बस के पिछले हिस्से से फरार होने लगे। आरोपियों ने फरार होने के लिए पुलिस मुलाजिम को धक्का मार दिया था।

इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने समेत टीम बाग में पीछा करके करीब 3 किले दूरी पीछा कर काबू किया। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह निवासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर व दूसरे नौजवान ने अपना नाम विलियम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह निवासी धर्मकोट थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जिनकी तलाशी लेने पर शरणजीत सिंह से एक देसी पिस्तौल समेत 2 मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस व विलियम उर्फ गोली से एक देसी पिस्तौल समेत एक मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपितों के खिलाफ खुइयां सरवर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments