Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Spread the News

जालंधर,2 अप्रैल। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के प्री प्राइमरी विंग में नर्सरी से दूसरी कक्षा के इस वर्ष स्कूल में नई एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्री प्राइमरी विंग की इंचार्ज सविता शर्मा व प्री प्राइमरी विंग के अध्यापक भी उपस्थित थे। प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल संबंधी नियमों, स्कूल के विजन व स्कूल के मिशन से अवगत करवाया। उन्होंने अभिभावकों को गाइड किया कि कैसे वे अपने बच्चे में अच्छी वैल्यू और अच्छी आदतें विकसित कर सकते हैं ताकि वे एक अच्छा नागरिक बन सकें। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आए और उन्होंने अपने अध्यापक के साथ इंटरेक्शन की ।उन्होंने झूले भी लिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments