जानसठ, 2अप्रैल। बीती रात जानसठ की तहसील वाली मस्जिद में नमाज़ ए तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल होने पर मौलाना मूसा ने पवित्र कुरान की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पवित्र कुरान अल्लाह का कलाम है और अल्लाह के कलाम को सभी कलामों पर श्रेष्ठता हासिल है , उन्होंने कहा है कि पवित्र क़ुरान दुनिया की एकमात्र ऐसी किताब है जो आज भी अपने मूल स्वरूप में मौजूद है, इसलिए कि इसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी अल्लाह तआला ने स्वयं ली है, पवित्र क़ुरान इश्वर का आखिरी संदेश है, उन्होंने पवित्र कुरान के बारे में व्यापक चर्चा करते हुए आगे कहा है कि पवित्र कुरान तमाम लोगों के लिए मार्गदर्शन की किताब है। और जब से मुसलमानों ने कुरान के आदेशों का पालन करना बंद कर दिया, तब से वे अपमानित हो रहें हैं, उन्होंने विशेष रूप से मौजूदा हालात को देखते हुए मुसलमानों को अल्लाह की ओर ध्यान देने की सलाह दी।
मुसलमानो को विशेष रूप से कुरान की शिक्षाओं की ओर आकर्षित किया और कहा कि मुसलमानों को कुरान पढ़ना चाहिए। कुरान खुद भी पढ़ें और अपने बच्चों को भी पढ़ाएं, और धर्मत्याग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आपने बच्चों के बौद्धिक सुधार के प्रयास करें।
इस अवसर पर कारी शाह नवाज कासमी ने भी अपनी बात रखी, नमाज ए तरावीह में कुरान पाक हाफिज मोहम्मद उजैर ने सुनाया और मौलाना मूसा ने सुनवाई का कर्तव्य को निभाया, अंत में हजरत कारी साहब की दुआ के साथ मजिस समाप्त हुई।
इस मौके पर मौलाना मूसा हाफिज मुहम्मद उजैर, हाफिज मुहम्मद सफवान, हाफिज मुहम्मद अमीर हमजा अदीब, हाजी यूनिस हाजी मुहम्मद मनु, हाफिज याकूब, हाफिज शहराब आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



