Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

फंस सकते हैं पुलिस अधिकारी-रमन अरोड़ा के खिलाफ कई अधिकारी बनेंगे सरकारी गवाह

Spread the News

जालंधर ,28 मई। पंजाब सरकार व विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कई सरकारी अधिकारी आने वाले समय में अपने बचाव करने लिए सरकारी गवाह बन सकते हैं। विजिलेंस ब्यूरो का शिकंजा लगातार रमन अरोड़ा के निकटवर्तियों पर कसता चला जा रहा है। रमन अरोड़ा इस समय विजिलेंस ब्यूरो के पास रिमांड पर हैं। विजिलेंस ब्यूरो इस समय रमन अरोड़ा से पूछताछ करने में लगी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिस तरह से पिछले समय में विजिलेंस के सीनियर अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और और के बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदारों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा स्टैंड लिया था, उसे देखते हुए विजिलेंस अधिकारी अब फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रहे हैं और केस को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस स्कैंडल में रमन अरोड़ा के साथ रहने वाले लगभग एकदर्जन लोगों ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की है। इसमें रमन अरोड़ा का एक खासमखास पुलिस अधिकारी भी शामिल है, क्योंकि विजीलैंस ब्यूरो इस पुलिस अधिकारी को भी तलब करने की तैयारियों में थी। रमन अरोड़ा का पी.ए. रोहित कपूर भी काफी राज आने वाले समय में उगल सकता है। यह पी.ए. पहले भाजपा नेताओं का करीबी रहा है। रमन अरोड़ा के कार्यालय व आवास पर जो भी डीलें भ्रष्टाचार को लेकर होती थी, उसकी पूरी जानकारी इस पी.ए. के पास है। रमन अरोड़ा व उनके निकट रिश्तेदारों पर विजिलेंस का जिस तरह से शिकंजा कसता जा रहा है उसे देखते हुए ही निकटवर्ती लोग अब रमन अरोड़ा से पल्ला झाड़ रहे हैं और वह उनका साथ छोड़ कर विजिलेंस को सारी जनकारियां देने के लिए तैयार बैठे हैं।

रमन अरोड़ा की बेनामी सम्पत्तियों के बारे में भी लगभग एक दर्जन लोगों को जानकारियां हैं। इसमें उनका समधी भी शामिल है जो इस समय भूमिगत है। पुलिस में पिछले दो-अढ़ाई वर्षों में दर्ज हुई एफ.आई.आर. को लेकर भी विजिलेंस के अधिकारी आने वाले समय में जांच कर सकते हैं क्योंकि उक्त एफ.आई.आर. दर्ज करवाने में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा था। रमन अरोड़ा के कहने पर ही सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज होती थी। अब बेनामी सम्पत्तियों बनाने में जो लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ भी विजिलेंस कार्रवाई करने जा रही है। विजिलेंस अभी रमन अरोड़ा का रिमांड खत्म होने के बाद फिर से उसका रिमांड अदालत से लेगी क्योंकि कई स्थानों पर अभी विजिलेंस के अधिकारी विधायक रमन अरोड़ा को अपने साथ ले जाना चाहते हैं।

रमन अरोड़ा को अब दुश्मनियां पड़ रही महंगी

भ्रष्टाचार के आरोपों में विधायक रमन अरोड़ा को अब दुश्मनियां महंगी पड़ रही हैं। ताकत के नशे में चूर रमन अरोड़ा ने पिछले समय में कई लोगों के खिलाफ नजायज कार्रवाई अधिकारियों से करवा कर दुशमिनयां मोल ले ली थी। इनमें बहुत से अधिकारी भी शामिल थे। अब यही लोग रमन अरोड़ा के बारे में नई-नई जानकारियां सामने ला रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर रमन अरोड़ा को यह नहीं मालूम था कि एक दिन पासा पलटेगा और जिन लोगों को उसने तंग किया है, वही उसके लिए मुसीबत बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments