Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

बंगाल-बिहार में हिंसा को लेकर नालंदा में पुलिस का मार्च, अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द

Spread the News

नालंदा। बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में बीते दो दिनों में हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांत है। हिंसा थम गई है, लेकिन तनाव अभी बरकरार है। इन राज्यों के हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात किया गया है। बंगाल-बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। बंगाल के हावड़ा में जांच CID के हवाले हैं, लेकिन NIA जांच की मांग की जा रही है। यहां 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 2 केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं, बिहार के नालंदा से 27, जबकि सासाराम से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सासाराम में फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां गृहमंत्री का अमित शाह का दौरा होना था, जिसे रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार रात दंगे करने वालों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीनों राज्यों में 80 से ज्यादा लोग हिरासत में
रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आई थीं। बंगाल-बिहार और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी हिंसा हुई। तीन राज्यों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है।

1. पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिबपुर में अब माहौल शांत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मामले दर्ज किए गए हैं।

हावड़ा के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हालात अब सामान्य हैं, और लोगों को इस मामले में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस इन इलाकों में गश्त लगा रही है।वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मामले की NIA जांच कराने की मांग की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments