समाज सेवी,साहित्यकार, सूफी व प्रोफैसर साहिबान करेंगे शिरकत
जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ढंडवाड़ में समूह शौकत परिवार, सुपर संगीत म्यूजिक कंपनी, एन आर आई वीर एवं समूह नगर निवासियों की ओर से सिरमौर शायर उस्ताद शौकत ढंडवाड़वी जी की मुबारक याद में एक सूफियाना महफिल और विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन श्री मुख्तियार राय (एस पी) सब. डिवीज़न फगवाड़ा करेंगे।
जब कि उस में शमा रोशन बाला मंगूवालीया (यू.के समाज सेवक) करेंगेे। इसमें विशेष सम्मान रेशम चित्रकार, सी. आर चेतन जी को दिया जायेगा। जब कि विशेष मेहमान होंगे नवतेज सिंह गड़दीवाल, पलविंदर दुसांझ( समाज सेवक), हरदेश बसरा (यू.के) नईम खान (एडवोकेट, मुस्लिम संगठन प्रधान पंजाब ) धर्मपाल धम्मा (पंजाबी लोक गायक) वहीं इसमें पहुंच रहे महापुरुष 108 संत कुलवंत राम जी, भरोमज़ारा,गगन मां दिल्ली, साईं पप्पल शाह जी, साईं मधु शाह जी, सलीम सुल्तानी जी, महंत हरपाल दास जी के नाम जिक्रयोग हैं।
इसमें पहुंच रहे साहित्यकार जिसमें डॉक्टर लखविंदर जोहल. प्रोफेसर गुरभजन गिल, गुरुदयाल रोशन संधू वरयानवी, जगदीश राणा, प्रिंसिपल गुरमीत पलाही, राम प्रकाश टोनी, अजमेर चाना, निकाश चित्तेबानी, झलमन सिंह ढंडा, रत्तू रंधावा, बलदेव राज कोमल, शाम सरगुनदी, सोहन सिंह भिंडर, वरिंदर ओलख विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।
वहीं अगर सूफी गायकों की बात की जाये तो प्रो.शमशाद अली खान, डी. एैरी, एस गुरदीप सिंह,प्रो,विजे भट्टी, रज़ा हुसैन, आर .के. मेहंदी,धरमिंदर मसानी,गुलाम अली,जगीर सिंह के नाम लिए जा सकते हैं।



