नई दिल्ली, 30 नवंबर | आईआईटी दिल्ली में यूथ आइडियाथन 2023 के द्वारा आयोजित ‘ प्रिंसीपल ऑफ इनोवेशन अवार्ड’ से पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस की प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई के साथ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल काउंसिल ( MEPSC) (एमईपीएससी) द्वारा इनोवेशन (नवाचार) और एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता ) में योगदान का सम्मान करने के लिए तथा पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की इतने वर्षों की इनोवेटिव उपलब्धियों को देखते हुए प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज को ‘प्रिंसीपल ऑफ इनोवेशन अवॉर्ड ‘ से सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल आफ इनोवेशन अवार्ड उन प्रिंसिपल्स को मिला जिन्होंने अपने स्कूल को ‘हब आफ लर्निंग’ बनाया।
यूथ आइडियाथन 2023 के लिए सीबीएसई के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने इनोवेटिव आइडियाज की एंट्रीज ऑनलाइन भेजी थी जिसमें पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को ‘स्कूल आफ इनोवेशन अवार्ड ‘ से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न इनोवेटिव आईडियाज के लिए सम्मानित किया गया जिसे स्कूल की प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज व अध्यापिका जितेंद्र कौर ने रिसीव किया।
यह जानकारी कोऑर्डिनेटर सिनी मल्होत्रा द्वारा दी गई।



