Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

Swiggy और Zomato एजेंट बन कर 65 लोगों को ठगने वाले शातिर वयक्ति को पुलिस ने किया काबू- आइ कार्ड, टीशर्ट, मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद

Spread the News

लुधियाना। फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी और जोमैटो के नाम पर ठगी करने वाले हैबोवाल कलां स्थित बैंक कॉलोनी के रोज एनक्लेव निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि वह अब तक शहर के 65 ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को ठगी का शिकार बनाकर 4.39 लाख रुपये ठग चुका है। उसने कुछ बैंक खाते भी एक फर्जी कंपनी के नाम पर खुलवा रखे थे, जिसमें पैसे ट्रांसफर करवाता था।

पुलिस ने उसके पास से जोमैटो कंपनी का आइ कार्ड, टीशर्ट, मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद की है। उसके खिलाफ पहले भी जोमैटो कंपनी के नाम पर ठगी करने का केस सराभा नगर में दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसने गूगल पे पर नाम बुंदल टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड रखा हुआ था।

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि बुधवार को थाना पीएयू में एक रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर केस दर्ज किया था। रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से की गई शिकायत की जांच साइबर सेल की तरफ से की गई थी। इसमें पाया गया कि उसके खिलाफ अब तक 65 लोगों ने शिकायत दी है। वह किसी को फूड डिलीवरी कंपनियों से साथ संपर्क करवाने और कई को उनकी प्रमोशन के नाम पर ठग चुका है। उसने अब तक चार लाख 39 हजार रुपये की ठगी मारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments