Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सभी धर्म मानवता को प्रेम व अमन की शिक्षा देते हैं : मानिक अली

Spread the News

अमृतसर , 21 अक्टूबर ।  सभी धर्म मानवता को प्रेम व अमन की शिक्षा देते हैं हमें हमारे गुरू, पीर व देवता सभी से प्यार करना व एक दूसरे की सहायता करने की शिक्षा देकर गये हैं। इन विचारों का प्रगटावा आज नगर गुरू की वडाली में मिलन रामलीला क्लब द्वारा मंचित हो रही रामलीला की नाईट के उद्धघाटन पर पहुंचे आल मुस्लिम वेलफेयर सेवा सोसाइटी इंडिया (रजि:) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक अली ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन से मानव जाति को ऐक प्रेरणा दी है कि हमें जात – पात से ऊपर उठ कर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए तभी विजय मिलती है।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा मानिक अली व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह व सरोपे दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साबका पार्षद ओम प्रकाश गब्बर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मुख़्तार सिंह, सरबजीत सिंह बब्बू, गोरा करियाणा, शिंदु, शेरा, सोनू, योगी, किशन राम, व भारी संख्या में नगर निवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments