भोपाल, 13 अक्तूबरः यहां के शाहजहांनाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक युवक की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एक युवक द्वारा बच्चों के साथ फॉम स्प्रे उड़ाकर मस्ती की जा रही थी कि कुछ समय बाद उसने बच्चों को कमरे से बाहर किया और कमरा बंद कर लिया। थोड़ी देरी बाद ही युवक ने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर निकाला। लाइटर जलाते ही कमरे में आग का गुबार निकला। इससे युवक झुलस गया। किसी तरह से परिजनों ने युवक को कमरे का गेट खोलकर बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया जहां आग में ज्यादा झुलस जाने की वजह से युवक की मौत हो गई।



