मोहाली, 13 अक्तूबर | मोहाली के खरड़ थाने के अंतर्गत आने वाली सन्नी एन्क्लेव की पुलिस चौकी में आग लग गई। आग बहुत तेजी से फैल रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
सन्नी एन्क्लेव चौकी पर दोपहर को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। इसी बीच चौकी भवन में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।



