Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में चोरी के आरोप लगा युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, वीडियो वायरल

Spread the News

जालंधर, 16 सिंतबर । मकसूदां के शेख रोड पर स्थित सतगुरु नगर भूत कलोनी में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पकड़े युवक के प्राइवेट पार्ट में पहले पेट्रोल डाला जाता है और उसके बाद उसे पास में आग जलाने के लिए माचिस ढूंढने को कहा जाता है। लेकिन आग वहां मौजूद लोगों ने नहीं लगाई।

उसे पास की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर पीटा गया। उससे कहलवाया गया कि वो चोरी नहीं करेगा। युवक यह भी कह रहा है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। सूत्रों का कहना है कि जब युवक एक घर में चोरी करने लगा तो उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर उसकी पिटाई करते हुए किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पिटाई के बाद पीड़ित युवक को वहां से भगा दिया। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी।

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत-डीएसपी डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह ने कहा वीडियो में साबित नहीं हो रहा है कि यह वीडियो इसी गांव का है और किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की। अस्पताल से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली कि पिटाई के बाद किसी पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हो।यदि कोई पीड़ित व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments