Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में आप नेता के बेटे का हूटर विवाद : आरोप-रोकने पर किडनैप कर पीटा, ढल्ल बोले-आरोप गलत गाड़ी में हूटर नहीं, किया विरोध

Spread the News

जालंधर, 16 सिंतबर । शहर में देर रात पहले दकोहा फाटक और उसके बाद सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा हूटर बजाने को लेकर हुआ। आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ के नेता दिनेश ढल्ल का बेटा गाड़ी में दकोहा फाटक के पास था तो वहां पर उसने गाड़ी का हूटर बजाना शुरू कर दिया। आगे चल रहे डॉक्टर BR अंबेडकर NGO के फगवाड़ा निवासी आकाश बंगड़ ने जब हूटर बजाने का कारण पूछा तो विवाद हो गया।

आकाश ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद दिनेश ढल्ल के बेटे ने उन्हें मौके पर बुला लिया। दिनेश ढल्ल उसके बेटे और साथ आए लोगों ने उन्हें किडनैप कर बुरी तरह से पीटा। हालांकि दूसरी तरफ दिनेश ढल्ल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी गाड़ी में हूटर नहीं है। मारपीट आकाश और उसके साथियों ने पहले उनके बेटे के साथ की थी। जिसके सारे सबूत उनके पास हैं।

आरोप थाने में सुनवाई नहीं हुई, अस्पताल में इलाज नहीं मिला

आकाश और उसके साथी सुखबीर ने आरोप लगाया है कि आप नेता के दबाब में न तो थाना रामामंडी में उनकी सुनवाई हुई और न ही उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज मिला। यहां तक कि सिविल अस्पताल वालों ने उनकी MLR (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) तक नहीं बनाई। सिविल अस्पताल में डॉक्टर BR अंबेडकर NGO से जुड़े कुछ और कार्यकर्ता भी आ गए और सभी ने सरकार के खिलाफ वहां जमकर नारेबाजी की।

आकाश के साथी सुखबीर ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में आकाश को लगी चोटों का इलाज करने की बजाय वहां रात को तैनात डॉक्टर एक थानेदार की भांति सवाल पर सवाल पूछे जा रहा था। जबकि दर्द से कराह रहा आकाश उन्हें ट्रीटमेंट देने के लिए कह रहा था। अंत में आकाश के साथी उसे सिविल अस्पताल से उठाकर एक निजी अस्पताल में ले गए।

ढल्ल ने कहा बेटे के पकड़े तक फाड़ डाले

आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि उसका बेटा और बेटियां गाड़ी में कहीं जा रहे थे। दकोहा फाटक के आगे आकाश और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक दिया। आकाश ने उनके बेटे से कहा कि हूटर क्यों बजा रहे हो। इस पर उनके बेटे ने कहा कि उनकी गाड़ी में हूटर नहीं है। पीछे कोई गाड़ी बजा रही है।

इस पर आकाश ने बेटे से कहा कि गाड़ी के कागज दो। बेटे कहा कि आप गाड़ी के कागज कैसे मांग सकते हैं। क्या आप पुलिस में हो। इस पर आकाश ने कहा कि वह CIA स्टाफ में है। जब बेटे ने कागज दिखाने से मना किया तो आकाश और उसके साथियों ने उससे मारपीट और यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वालों को वह सूर्या ऐनक्लेव थाने में छोड़ आए थे, लेकिन मारपीट नहीं की।

कोटली ने कहा डॉक्टर मिस विहेव किया, डाक्टर बोले-NGO वालों ने हंगामा किया

आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के बेटे लखवीर सिंह कोटली ने आरोप लगाए कि जब वह अपने दोस्त आकाश को सिविल अस्पताल लेकर आए तो वहां पर डॉक्टर ने बहुत ही ज्यादा मिस बिहेव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर इलाज की बजाय यही कहता रहा कि बाहर बैठो देखते हैं, जिसके चलते हमें प्रदर्शन करना पढ़ा।

इस बारे में सिविल अस्पताल के डॉक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने आकाश का इलाज करने से मना नहीं किया था, यह मरीज करीब 11:08 पर हमारे पास आया और साथ ही हमने इसको इंजेक्शन लगा दिया था। इंजेक्शन लगाने के बाद इसको कहा एग्जामिन करना है एक बार खड़ा होना होगा। इतने में मरीड के साथ आए NGO के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसका वीडियो हमारे पास है और हम पुलिस को दिखा देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments