बटाला। दहिया गांव में देर रात दो पक्षों के दरमियान फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक पक्ष के व्यक्ति सरवन सिंह उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई और दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक सरवन सिंह के पुत्र जतिंदर ने कुछ लोगों के नाम बताते हुए कहा कि कुछ लोग दो वाहनों पर सवार होकर हमारे घर आए और फायरिंग करने लगे, उनके पिता बाहर बैठे थे और गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान गोली चलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और दो घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



