फरीदकोट। जेल प्रहरियों ने तलाशी के दौरान हाई सिक्योरिटी एरिया सेंट्रल मॉडर्न जेल फरीदकोट में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हरियाणा के गैंगस्टर मोनू डागर के पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया है। इसके साथ ही तलाशी के दौरान जेल प्रहरी को कुल 14 स्मार्ट व की पैड मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल मॉडर्न जेल में कैदियों से मोबाइल फोन बरामद करना आम हो गया है। जेल से दिन-रात की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। लेकिन जेल प्रशासन उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। कल भी जेल के अंदर तलाशी के दौरान 2 कैदियों के पास से 4 लॉकअप और फोन बरामद किए गए थे और अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए फोन भी बरामद किए गए थे।



