Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर के इस गांव के लोगों को खाली करने पड़ेंगे घर, जारी हुआ नोटिस

Spread the News

गुरदासपुर, 9 अगस्त |  गांव डीडा सांसिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां पर 71 लोगों को घर छोड़ने के नोटिस जारी किया है। नशे की ओवरडोज से युवकों की मौत के बाद गांव में ही नशे की तस्करी करने वाले 6 घरों के लोग वहां से फरार हो गए। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। जहां नहरी विभाग ने उक्त गांव के 71 लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है, जिनमें अब 56 लोगों को नोटिस मिले हैं।

इस मामले में गांव वासियों का कहना है कि नशे की आड़ में जिला प्रशासन बाकी के लोगों से भी गांव खाली करवा रही है। वहीं नहरी विभाग का कहना है कि ये रोजानी की कार्रवाई की एक हिस्सा है। आपको बता दें गांव में नशे के ओवरडोज से 2 युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसी बीच गांव में नशे की तस्करी का कारोबार करने वाले 6 घरों के लोग वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इन तस्करों के घरों पूरी तरह से सील कर दिया था।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments