Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Jalandhar के भार्गव कैंप में पति रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ा गया, हंगामा

Spread the News

जालंधर, 10 अगस्त  : शहर में एक प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। बताया जा रहा है ये घटना देर रात जालंधर में थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके की है। जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया गया। महिला ने पति को माशूका के साथ रंगे हाथ पकड़ा है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्से में आए महिला के साथ आए युवकों ने घर का गेट तक तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े द्वारा घर का गेट न खोले जाने पर काफी देर तक मोहल्लावासी प्रयास करते रहे, लेकिन घर का गेट न खोला गया। महिला का कहना है कि घर में एक अनमैरिड लड़की रहती है, जिसके साथ उसका पति, जोकि तीन बच्चों का पिता है, भी साथ मौजूद है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा था और आज फिर से एक बार लड़की के साथ रंगे हाथ काबू किया है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments